कैल्शियम की कमी

  •  अदरक ,लहसुन ,प्याज़ 50 -50 ग्राम सुबह शाम खाएं | 

  • दूध
दूध कैल्शियम का पावर हाउस है। करीब 100 ग्राम दूध में ही 125 मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाता है। रोज एक गिलास गाय का दूध शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर देता है। दूध अगर नहीं पचता तो आप दही भी खा सकते हैं।
  • रागी
रागी में कैल्शियम बहुत होता है और करीब 100 ग्राम रागी से 344 से 364 मिलीग्राम तक कैल्शियम मिल सकता है। तो कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रोज रागी को डाइट में जरूर शामिल करें।
  • अंकुरित मूंग
प्रोटीन से भरा अंकुरित मूंग कैल्शियम का पावर हाउस भी है। इसे किसी भी रूप में खाना शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर देगा। वजन घटाने के लिए भी जानी जाती है।
  • गुड़
100 ग्राम गुड़ 1638 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना थोड़ा गुड़ खाने पर भी आपको कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा मिल सकती है।

कैल्शियम से भरपूर फूड =
शाकाहारी भोजन खाने वाले लोगों में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी का मुख्य स्रोत है और दूध ना पीने की वजह से इन लोगों में कैल्शियम की कमी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में कैल्शियम का डेली इंटेक बढ़ाने के लिए ऐसे फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो।
बादाम =
हेल्दी फैट्स का स्रोत माना जाने वाला बादाम कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। बादाम का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। मौसम के अनुसार, बादाम का हलवा, बादाम की खीर, बादाम वाला दूध और भूने हुए बादाम खा सकते हैं।

हरी सब्जियां =
पत्तेदार सब्जियों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा होती है। साथ ही कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा इन सब्जियों में मौजूद होती हैं। इसीलिए, अपनी डाइट में आप पालक, मेथी,हरी प्याज, केल और चौलाई जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

रागी या नाचनी =
आयरन से भरपूर रागी का आटा कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। लगभग एक कटोरी या 100 ग्राम नाचनी के अनाज में 344 से 364mg तक कैल्शियम पाया जाता है। रागी उन फूड्स में से हो जिनमें दूध से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। रागी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए रागी की रोटी, रागी मुड्डे और रागी डोसा बना सकते हैं।


सर्दी में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को सेवन करें*
1. सरसों की साग - सरसों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। जिसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होगी। वही सर्दी के दिनों में सरसों के साग का बहुत सेवन किया जाता है। खासतौर पर मक्की की रोटी और सरसों की साग का सेवन शौकिया तौर पर किया जाता है। यह कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद करता है।
2. सफेद तिल - ठंड के दिनों में सफेद तिल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से ठंड में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है। आप तिल के लड्डू खा सकते हैं, कच्चा तिल भी सेहत के लिए अच्छा होता है। कई लोग तिल को सेक कर सौंफ के साथ सेवन करते हैं।
3. संतरा - संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा अच्छा स़्त्रोत है। कैल्शियम की पूर्ति होेने के साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करता है। ठंड के मौसम में भी जिसे संतरा कहते हैं दरअसल, उसका नाम किन्नू होता है। यह बेहद मीठी होती है। प्राकृतिक रूप से मीठी होने पर भी डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
4. अंजीर - ठंड के दिनों में अंजीर का सेवन भी किया जाता है। ऐसे में आपकी बॉडी में कैल्शियम की पूर्ति हो रही है। जी हां, अंजीर मंे कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां संबंधित बीमारियों दूर हो जाती है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व हड्डियों के विकास का काम करते हैं।
5. टमाटर - टमाटर में विटामिन के होने के साथ कैल्शियम की भी मात्रा भरपूर होती है। इसलिए रोज सलाद में एक टमाटर का सेवन जरूर करें। इससे आपको कैल्शियम की कमी नहीं होगी। और लगातार हो रहे हड्डियों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जानिये कैल्शियम क्यों ज़रूरी है आपके लिए।

Vitamin B12

पौटेशियम