कैल्शियम की कमी से होनेवाली बीमारयाँ और उनके घरेलू उपचार
कैल्शियम के बगैर हड्डियों का विकास असम्भव है। कैल्शियम की कमी के कारण होने वाले रोगों के बारे में आपको अवगत करते है। कैल्शियम के लक्षण • शरीर और जोड़ों में दर्द • कमजोरी और थकान • क्रेम्प्स और मसल्स कॉन्ट्रैक्शन • नाखून टूटना • दांतों में दिक्कत • मांस-पेशियों में दर्द और ऐंठन, मरोड़ • हाथ, पैर और मुंह के आसपास सुन्न और सिरहन कैल्शियम की कमी को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय 1 डेअरी उत्पाद अगर आप कैल्शियम की कमी के कारण शारीरिक परेशानियों का सामना कर रहे है तो आपको दूध और दूध से बने पदार्थों का सेवन रोजाना करना चाहिए, हो सके तो दिन में 3 से 4 बार डेअरी उत्पाद लेने चाहिए। जैसे- छाछ, मक्खन, दही, घी, पनीर, चीज, आदि। 2 हरी सब्जियां और फल हरा धनिया, ककड़ी, पत्ता गोभी, अरबी के पत्ते, सुर्जाने के पत्ते, मुली, पालक, पुदीना मेथी, सेम, गवार की फली, गाजर, भिन्डी, लोबिया की फली, टमाटर, कढी पत्ता आदि का सेवन अपने दिनचर्या में करने से लाभ होता है। फलों में आम, जामफल, अन्नानस, केला, एवकोडा, कीवी, अंजीर, शहतूत, खजूर आदि के सेवन से कैल्शियम में वृद्धि होती है और कई बीमारियों से हमारा बचाव होता ह...