Posts

Showing posts from February, 2022

विटामिन E

  शरीर को किसी न किसी रूप में विटामिन की आवश्यकता पड़ती है क्यूंकि विटामिन की कमी से शरीर में कई बीमारियां आ सकती है। बॉड़ी को हेल्दी बनाएं रखने में विटामिन ई काफी गुणकारी होता है। इसके सेवन से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां नहीं होती और स्किन में भी ग्लो बना रहता है। विटामिन E वनस्पति तेल, गेंहू, हरे साग, चना, जौ, खजूर, चावल के मांढ, क्रीम, बटर, स्प्राउट और फ्रूट में पाया जाता है। ऐसी ढ़ेर सारी बातें हम सभी विटामिन ई के बारेमें जानते है और आगे भी जानना चाहेगें। ********************************************* विटामिन E के गुण - 1. एंटीऑक्सीडेंट गुण - विटामिन ई युक्त फलों को खाने से या फिर बाजार में उपलब्ध कैप्सूल का सेवन करने से भी बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाया जा सकता है लेकिन ज्यादा से ज्यादा नेचुरल खाद्य पदार्थो का इस्तेमाल करने की सोचें। 2. लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण - विटामिन ई, शरीर में खून को बनाने वाली रेड ब्लड सेल्स यानि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। अगर प्रेग्नेंसी केदौरान गर्भवती स्त्री विटामिन ई का सेवन नहीं करती है तो उसके बच्चे को एनीमिया यानि खून की कम...